https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2026/09/VID-20260917-WA0009.mp4 जितेंद्र वाणी नानपुर नानपुर रोड पर विद्युत वितरण कंपनी और ठेकेदार की गंभीर मनमानी सामने आई है। यहाँ दो खंभे खड़े कर नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है, जिसे गिट्टी और कंक्रीट से मजबूत आधार देकर स्थापित करना था। इसके उलट ठेकेदार ने नियमों को ताक पर रखकर केवल पत्थर और मिट्टी डालकर खंभों को खड़ा कर दिया और आनन-फानन में ट्रांसफार्मर शिफ्ट कर दिया। इस घटिया निर्माण कार्य से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। जयस के जिलाध्यक्ष अरविंद गणेश ने इस व्यवस्था पर कड़ी आपत्ति जताते हुए जांच की मांग की है। देखिए पूरा वीडियो। Post navigation नानपुर में गणेश उत्सव की धूम: 10 बड़े पांडालों में उमड़ रही भीड़, रात में हुड़दंगियों पर लगाम लगाने की मांग व्यापार एवं उद्योग संघ की नई कार्यकारिणी गठित, नकद खरीदी के नियम के विरोध में बंद रहीं अनाज दुकानें