जितेंद्र वाणी, नानपुर नानपुर पुलिस ने बाइक पर घूमने वाले मनचले वाहन चालकों के चालान काटे हैं। पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर राजेश व्यास ने बताया कि जिले में आगामी भगोरिया त्यौहार शांति पूर्ण रुप से सम्पन्न हो इस हेतु हाट बाजारों में आवारा घूमने वाले मनचलों के विरुद्ध प्रभाबी कार्यवाही करने हेतु जिले समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में आज दिनांक 2.3.24 को नानपुर हाट बाजार में अभियान एस डी ओ पी नीरज नामदेव के मार्गदर्शन में चलाया गया, जिसमें मनचले आवारा वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई जिसमें 25 चालान कर 9900 रु का हर्जाना बसूला गया। उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी नानपुर उप निरीक्षक मुकेश कनासिया, थाना स्टाफ नानपुर का सहयोग रहा Post navigation पुलिस ने पकड़ी परिवहन कर ले जाई जा रही अवैध शराब, वाहन छोड़कर भाग निकला चालक जन संवाद में आए सुझावों पर थाना प्रभारी ने किया अमल, बाजार की व्यवस्था सुधारने का प्रयास