जितेंद्र वाणी, नानपुर आगामी लोकसभा चुनाव सामान्य निर्वाचन 2024 निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुये अलीराजपुर पुलिस के द्वारा लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 निर्विघ्न, भयमुक्त वातावरण में शांतिपूर्ण संपन्न कराये जानें के उददेश्य से संपूर्ण जिलें में अवैध शराब परिवहन करने वाले असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर सूक्ष्मता से निगाह रखी जा रही है। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने बताया कि इसी क्रम में 24 फरवरी 2024 को नानपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि कुक्षी तरफ से एक महिन्द्रा मैक्स वाहन में अवैध शराब भरकर नानपुर तरफ आ रही है । सूचना पर पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर के नेतृत्व मे व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जोबट नीरज नामदेव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नानपुर उप निरीक्षक मुकेश कनासिया के नेतृत्व मे पुलिस टीम गठित कर मुखबीर की सूचना पर टंट्टिया मामा मूर्ति ग्राम फाटा खण्डवा बड़ोदा मार्ग पर चैकिंग लगाई गई रात्रि 01.00 के करीब एक सफेद रंग की महिन्द्रा वाहन आते दिखी जिसे पुलिस फोर्स की मदद से रोकने का प्रयास किया लेकिन वाहन चालक वाहन को माछलिया रोड तरफ लेकर भागा जिसे थाने के स्टाफ की मदद से रोका रात्रि का समय होने से वाहन चालक वाहन को रोड पर खडा कर छोडकर भाग गया। वाहन को चैक करते 54 पैटी माउंट प्रत्येक पेटी में 24 नग कुल नग 1296 नग प्रत्येक नग में 500 एम एल बीयर भरी होकर कुल मात्रा 648 लीटर कीमती 155520 एवं 11 पेटी गोवा शराब कि जिसमें प्रत्येक पेटी में 50 क्वार्टर भरी होकर प्रत्येक क्वार्टर में 180 एमएल शराब की मात्रा भरी हुई, प्रत्येक क्वार्टर कि किमत 110/- रुपये की कुल शराब की मात्रा करीब 99 लीटर कुल किमती करीब 6,0500/- रुपये की अवैध शराब मिली व एक महिन्द्रा मैक्स वाहन कीमती 500000 /- कुल शराब कीमती 716020 /- रूपये की घटना स्थल से विधिवत् जप्त कर थाना नानपुर पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अप. क्र. 60/24 धारा 34,(2)46 आबकारी अधिनियम का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।अज्ञात आरोपी की तलाश जारी है । उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी नानपुर उप निरीक्षक मुकेश कनासिया, सउनि मंजीतसिंह, सउनि बाबुलाल, सउनि दिनेश अवास्या, आर. धनसिंह, आर. राकेश एवं आर. भारत आर गणपत आर कांतीलाल आर मुकेश बामनिया आर दिलीप सैनिक संजय का सराहनीय योगदान रहा है। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के द्वारा बताया गया कि संपूर्ण जिलें में अवैध शराब परिवहन में लिप्त असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर लगातार पुलिस नजर बनाये हुए है। अवैध गतिविधियो मे लिप्त असामाजिक तत्वों पर आगे भी इसी प्रकार प्रभावी कार्यवाही जारी रहेगी। Post navigation नानपुर में कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने अति प्राचीन कालिका मंदिर निर्माण का भूमि पूजन किया नानपुर पुलिस ने हाट बाजार में घूमने वाले मनचले वाहन चालकों के काटे चालान