जितेंद्र वाणी, नानपुर मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर 3 मार्च को जन संवाद का कार्यक्रम हर जिले में रखा गया था। जिसमें पुलिस ने लोगों की समस्याएं सुनी थी। इसी कड़ी में नानपुर थाना प्रभारी मुकेश कनासिया द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्या को सुना था। जिसमे ग्रामीणों ने कहा था ग्राम नानपुर तिराहा से मुख्य बाजार में आम रोड पर दोनो तरफ सब्जियों के ठेले लग जाने से ग्रामीणों को बाजार में आने जाने में काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा हैं। वाहन दुर्घटना होने की संभावना हैं। ग्रामीणों की तकलीफ सुनने के बाद थाना प्रभारी मुकेश कनासिया द्वारा हाथ ठेला गाड़ी को और अन्य छोटी दुकानों को वहां से अन्य जगह ले जाने का प्रयास किया गया। लेकिन जब छोटे हाथ ठेले वालों ने अपनी समस्या सुनाई की हम लोग यहां से कहा जा कर दुकान लगाए तब थाना प्रभारी मुकेश कनसिया द्वारा पुराना बस स्टैंड पर कुछ खाली जगह थी। वहां पर खुद व उनकी टीम साथ ही ग्राम की सरपंच सकरी समरथ मौर्य द्वारा वहा खड़े रहकर साफ सफाई करवाई और उन सभी की बैठने की उचित व्यवस्था करवाई गई। Post navigation नानपुर पुलिस ने हाट बाजार में घूमने वाले मनचले वाहन चालकों के काटे चालान युवक की पिकअप चोरी हुई, 35 दिन बाद भी नहीं मिली