जितेंद्र वाणी, नानपुर आलीराजपुर जिले के नानपुर थाना अंतर्गत ग्राम माछलिया से विगत दिनों एक आदिवासी युवक पंकेश पिता विक्रम माछलिया भयडिया फलिया ने बताया कि घर के आगे खड़ी पिकपक को अज्ञात चोर चोरी कर ले भागे थे। अथक प्रयासों के बाद भी पिकअप का पता नहीं लगा पाने से पीड़ित ने अलिराजपुर लाईव को बताया कि विगत 35 दिनों से मेरी पिकअप चोरी हो गई है। वाहन नंबर mp 17 g 1830 है जिसका पता लगाने की गुहार थाना प्रभारी से लगाई है। थाना प्रभारी मुकेश कनासिया ने बताया कि जल्द ही पिकअप चोरों को पकड़ा जायेगा। जांच चल रही है जल्द खुलासा किया जायेगा। Post navigation जन संवाद में आए सुझावों पर थाना प्रभारी ने किया अमल, बाजार की व्यवस्था सुधारने का प्रयास जिला पंचायत अध्यक्ष व सांसद प्रत्याशी अनीता चौहान ने किया लाखों के निर्माण कार्य का भूमि पूजन