मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ हिंदू सनातन धर्म में श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी को नाग पंचमी मनाई जाती है, आज सुबह से ही नाग मंदिर तथा त्रिलोचन महादेव मंदिर थाना प्रांगण में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी नागदेवता को सफेद कागज श्री फल फूल दूध धूप मिठाई आदि से पूजन वंदन किया गया,आज घरों में भोजन बनाने के लिए तवा का उपयोग नहीं किया जाता है इस लिए दालबाटी चूरमा आदि बनाया जाता है,चाकू-छुरी का उपयोग भी वर्जित होता है पूजा स्थल पर दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।पुलिस की माकूल व्यवस्था रही। Post navigation महिला मंडल तथा बाल शिवभक्त मंडल द्वारा कावड़ यात्रा निकाली गई दशा माता को छप्पन भोग की प्रसादी अर्पित की, सुबह-शाम लगाए जा रहे हैं नेवैद्य