मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ

श्रावण मास के पवित्र महीने में विभिन्न धार्मिक आयोजन किए जाते हैं, जिनमें कांवड़ यात्रा भी है, आम्बुआ में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी महिला मंडल तथा बालशिवभक्त मंडल द्वारा कांवड़ यात्रा निकाली गई।

महिला मंडल प्रमुख श्रीमती मंजू जायसवाल ने बताया कि इस वर्ष भी श्रावण मास में कांवड़ यात्रा शंकर मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर कस्बे में घूमते हुए तथा बम-बम भोले बोल-बम के नारो के साथ आम्बुआ -जोबट तिराहे से होते हुए पुलिस थाना परिसर में स्थित नागत्रिलोचन महादेव मंदिर पहुंचे जहां पर नाग त्रिलोचन महादेव को कावंड के जल से अभिषेक किया गया तथा पूजा अर्चना की गई, साथ ही नागपंचमी होने से नाग देवता की भी पूजा कर प्रसादी वितरण की गई, कार्य क्रम में बालशिवभक्त मंडल का भी सहयोग रहा। पुलिस की माकूल व्यवस्था रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *