मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ क्षेत्र में इन दिनों दशा माताजी घरों में विराजमान हैं जहां प्रतिदिन सुबह -शाम पूजा अर्चना का दौर चल रहा है, इसी कड़ी में माताजी को छप्पन भोग की प्रसादी अर्पित की गई। मिली जानकारी अनुसार घरों में सुख समृद्धि तथा अच्छी दशा बनाए रखने हेतु श्रावण मास की अमावस्या को दशा माताजी को स्थापित किया गया था, तथा दस दिनो तक पूजा अर्चना की जा रही है, प्रतिदिन सुबह -शाम आरती की जाकर विभिन्न प्रकार के नैबैद्म अर्पित किए जा रहे हैं, इसी कड़ी में कुम्हार मोहल्ला में स्थित माता जी को छप्पन भोग लगाया गया, तथा प्रसादी वितरण की गई। Post navigation नागपंचमी का पर्व श्रद्धा-भाव से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस संपूर्ण क्षेत्र में धूम -धाम से मनाया गया