राज सरतलिया, पारा कॉन्स्टेबलों ने नशे की हालत में नगर में उत्पात मचाने के बाद खाकी के इस कृत्य की नगर में आम नागरिकों में चर्चा का विषय बनी है तो कई लोग इससे भयभीत भी दिखाई दिए। अब सवाल यह उठता है कि रक्षक ही यदि ऐसा करेंगे तो आम जनता की सुरक्षा की हालत आसानी से समझी जा सकती है। प्राप्त जानकारी अनुसार गुरुवार देर शाम अपनी खेती का काम कर कर लौट रहे नेमु निवासी बलोलाबड़ी व अन्य 2 गैरेज संचालक मुकेश और मिठू निवासी पारा के साथ स्थानीय पुलिस के दो कांस्टेबलों द्वारा मारपीट की गई, जिसमे मिठू के साथ जबरन मारपीट व उसके पास मौजूद 3 हजार रुपये छीनने का भी आरोप है, जिसे लेकर आक्रोशित परिवारजन व गांव के लोग चौकी पर पहुंचे और स्थिति से चौकी पर मौजूद प्रधान आरक्षक मिथलेश वाजपेयी को अवगत करवाया। आक्रोशित लोगों की बिगड़ती स्थिति देख जिले से एडिशनल एसपी डावर अपने अमले के साथ पहुंचे ओर स्थिति का जायजा लिया। डावर ने तत्काल जांच एसडीओपी को सौंपते हुए पूरे मामले की जांचएवं कांस्टेबलों का मेडिकल टेस्ट करवाने के निर्देश दिए। वहीं पारा चौकी पर पदस्थ कांस्टेबल मुकेश ओर भरत को तत्काल लाइन अटैच कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो दोनों ही कांस्टेबल शराब के नशे में अक्सर धुत्त होकर नगर में चिल्लाते नजर आते हैं जिससे नागरिकों में भय का माहौल है। ) Post navigation शारदा विद्या मंदिर में मेजर ध्यानचंद्र ट्रॉफी का हुआ आयोजन घटस्थापना के चल समारोह में टीवी कलाकार अभिषेक मेहता करेंगे शिरकत