भूपेंद्रसिंह नायक, पिटोल
पिटोल में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी 29 सितंबर को राधा कृष्ण मंदिर नवयुग मंडल द्वारा आयोजित विशाल चल समारोह में टीवी सीरियल कलाकार अभिषेक मेहता मुख्य आकर्षण का केंद्र होंगे। हर वर्ष की तरह पिटोल में चल समारोह में कुछ नया होता आया है. इसी कड़ी में इस वर्ष किसी स्टार को पहली बार बुलाया है अभिषेक मेहता ने सभी धारावाहिक चैनलों के धारावाहिकों में काम किया है मेहता अभी कलर्स चैनल पर चल रहा धारावाहिक कवच महाशिवरात्रि इंडिया वाले शोबीज सोनी पर सावधान इंडिया कुछ रंग प्यार के महाराणा रंजीत सिंह चिडिय़ाघर दिलवाले ओबेराय अनेकों सीरियल विज्ञापनों में काम किया। मेहता के आने से पिटोल नगर की जनता काफी उत्साहित हैं। इसके अलावा चल समारोह में गुजरात के आदिवासी लोकगीतों के मशहूर कलाकार वीके भूरिया और उनकी टीम भी प्रस्तुति देगी। इस चल समारोह में मां अंबे का विशाल शाही रथ अश्वधारी पताका पिटोल का मशहूर बाबूल बैंड इंदौर का डीजे साउंड सिस्टम नासिक ढोल अहमदाबाद के कलाकार बंदर जीन एवं हनुमान आदिवासी नृत्य पार्टी अलीराजपुर पिटोल स्कूल की झांकियां पिटोल के आसपास की भजन मंडली आदि कई प्रस्तुतियों के साथ निकाला जाएगा। पिटोल में होने वाले चल समारोह गुजरात गांव के ग्रामीण शिरकत करते हैं और हर वर्ष की तरह चल समारोह नई ऊंचाइयों को छूता है। यह आयोजन पिटोल में निवासरत सभी समाज धर्म वर्ग के लोगों के जन सहयोग से किया जाता है सभी लोगों से मंडल द्वारा अधिक से अधिक संख्या में पधारने की अपील करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *