झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- शा उत्कृष्ट उमावि थान्दला में एनसीसी कैडेट एवं उत्कृष्ट विद्याालय के छात्रों द्वारा अंतराष्ट्रीय नशामुक्ति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर समाज सेवक रमाकांत भटट् ने छात्र कैडेट को नशा न करने की शपथ दिलाई। उन्हें परिवार और समाज में शराब, सिगरेट, तम्बाकू व पाउच-गुटखा का सेवन न करने की बात बताई । प्राचार्य एमसी गुप्ता ने भी छात्र जीवन नशाखोरी से दूर रहकर समाज सुधार की बात शिक्षा की अलक जगाते हुए बताई। कार्यक्रम कां मानव श्रृंखला बनाकर तथा नगर में रैली निकालकर कर नशामुक्ति का संदेश दिया गया। छात्र एवं एनसीसी कैडेट हाथों में नशामुक्ति से संबंधित तख्तियां लेकर चल रहे थे। प्रधान पाठक संजय धानक ने भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम का सचालन गौरव चौहान ने किया तथा आभार एनसीसी प्रभारी जयेश शर्मा ने माना। Post navigation आशा व निराशा के बीच ढाई लाख रुपए से पिटोल खेल मैदान निर्माण हुआ शुरू बारिश का मौसम पौधारोपण के लिए उत्तम- न्यायाधीश