गगन पांचाल, कल्याणपुरा थाना कल्याणपुरा अन्तर्गत नवापाडा नवीन में एक नवविवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। गौरतलब है कि 19 वर्षीय महिला सुमित्रा की आज से करीब 2 माह पूर्व मुकेश रावत से शादी हुई थी। उसके पति मुकेश रावत ने बताया कि सुमित्रा ने मेरे परिवार वालों को अचानक घबराहट होने की बात रात्रि में कही। लेकिन जैसे ही मैंने घर के अंदर जाकर देखा तो सुमित्रा की मौत हो चुकी थी। इसके बाद मुकेश के पिता ने पुलिस को सूचना दी। वहीं मृतक महिला के मायके वालों ने सुमित्रा के ससुराल वालों पर आरोप लगाया है। इसके बाद घटनास्थल पर एसडीओपी बबिता बामनिया, कल्याणपुरा थाना प्रभारी अपने दल-बल के साथ पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है कि आखिर महिला की मौत किन कारणों से हुई है। समाचार लिखे जाने तक गांव में स्थिति तनाव पूर्ण है और पुलिस ने कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए अपने स्तर पर मोर्चा संभाल रखा ) अगर आप आपने गांव-शहर में झाबुआ-अलीराजपुर लाइव की खबरें वाट्सएप पर चाहते हैं तो हमारे इस नंबर 9669487490 को अपने-अपने दोस्तों, परिजनों एवं विभिन्न समूहों के वाट्सएप ग्रुपों में एड कर लें। Post navigation लूट की नीयत से जीप का पीछा कर की जमकर पत्थरबाजी, एक बदमाश को पुलिस ने धरदबोचा मेघराज संत अंटोनी के पर्व में उमड़ा आस्था जनसैलाब, 30 पुरोहितों ने 403 मिस्साएं की अर्पित