राज सरतलिया, पारा अब से आधे घंटे पहले यानी की करीब 8.30 बजे के करीब प्रदीप गोस्वामी दोतड़ के सचिव महिपालसिंह पिता कालू सिंह गोड़ सचिव भूरीमाटी अपनी बोलेरो जीप से इंदौर में अपने पुत्र की आंखों का चेक-अप डॉ. हार्डिया के यहां से करवा कर वापस राणापुर लौट रहे थे कि तभी मोहनखेड़ा-राणापुर मार्ग पर चालनी माता गांव से दो बाइक अज्ञात बाइक सवार जीप के पीछे लग गए। लूट की नीयत से पीछे करते हुए इन अज्ञात बाइक सवारों ने जीप पर पत्थरबाजी शुरू कर दी, लेकिन ड्राइवर की सूझबूझ के चलते जीप को पारा कस्बे तक ले गया लेकिन पीछे कर रहे अज्ञात बदमाश भी पारा बस स्टैंड तक पहुंचे और जमकर पत्थरबाजी की, जिससे पारा कस्बे के लोगों में हडक़ंप मच गया। देखते ही देखते लोगों ने अपनी दुकानें बंद कर दी, इसके बाद जीप रोकी गई और लोगों ने इसकी सूचना जल्द ही पुलिस को दी, पुलिस तत्परता से मौके पर पहुंचे और जीप पर पत्थरबाजी कर रहे एक बदमाश को धरदबोचा। समाचार लिखे जाने तक बदमाश को पुलिस पकडक़र पारा पुलिस चौकी ले आई है और पुलिस कार्रवाई में जुटी है। लोगों का हुजूम भी पुलिस चौकी पर पहुंचा है। ) Post navigation वायु तुफान के मद्देनजर झाबुआ मे अलट॔ जारी ; आम जनता के लिए प्रशाशन ने जारी की एडवायजरी नवविवाहता महिला की संदिग्ध मौत पर मायके वालों ने लगाए संगीन आरोप, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार