खरडू बड़ी। झाबुआ जिले के गांव खरडू बड़ी के चामुंडा माता मंदिर पर आयोजित नवरात्रि उत्सव में श्रद्धा भक्ति एवं उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। गांव के बस स्टैंड पर नवरात्रि के सातवें दिन रात्रि में आरंभ हुआ गरबा रास में लड़के और लड़कियों द्वारा उत्साह और उल्लास के साथ गरबा खेला गया।गांव में लड़कियों द्वारा आदिवासी भेषभूषा के साथ गरबा नृत्य किया गया। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-30-at-3.18.08-PM.mp4 गरबा रास का शुभारंभ माता रानी की महाआरती के साथ हुआ जिसके बाद श्रद्धालुओं को महाप्रसादी वितरण की गई।मंदिर में प्रतिदिन माता रानी की मूर्ति का आकर्षक श्रृंगार किया जाता है।इसी के साथ ही प्रतिदिन सुबह 5 बजे काकड़ आरती की जाती है जिसमे काफी संख्या श्रद्धालुओं मंदिर पर पहुँच कर आरती का लाभ लेते है। Post navigation मप्र शासन लिखा वाहन घर में घुसा, नशे में था वाहन चालक भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा सरकारी तालाब, 19.94 लाख की लागत से बने तालाब में एक बूंद नहीं पानी