अलीराजपुर लाइव के लिए अलीराजपुर से रिजवान खान की रिपोर्ट-
नमामि देवी नर्मदे नर्मदा सेवा यात्रा अंतर्गत शुक्रवार को नर्मदा जयंती के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय नर्मदा मैराथन दौड़ प्रात: 8 बजे से जिला चिकित्सालय अलीराजपुर से प्रारंभ होकर दाहोद नाकाए रामदेव मंदिरए झंडाचौक, नीमचौक, बस स्टैंड, टॉकिज चौराहा होते हुए पुन: जिला चिकित्सालय पर समापन होगा। मैराथन दौड़ में हायर सेकंडरी स्कूल के छात्र भाग ले सकते है। इसके पश्चात प्रात: 9 बजे से 10. 30 बजे तक नर्मदा भजन, गीत, भाषण, निबंध प्रतियोगिता हेतु पंजीयन किया जाएगा। 11 बजे से उक्त प्रतियोगिताएं होगी। जिला स्तरीय नर्मदा भजन प्रतियोगिता में प्रथम विजेता टीम को 50 हजार रुपए, द्वितीय विजेता टीम को 30 हजार एवं तृतीय विजेता टीम को 20 हजार रुपए और मैराथन दौड़ में विजेताओं को प्रथम पुरस्कार 5 हजार, द्वितीय पुरस्कार 3 हजार एवं तृतीय पुरस्कार 2 हजार रुपए एवं अतिथियों द्वारा प्रमाण-पत्र प्रदान दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *