अलीराजपुर लाइव के लिए अलीराजपुर से रिजवान खान की रिपोर्ट- अतिथि शिक्षक संघ द्वारा नियमितीकरण तथा अपनी अन्य मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। संयुक्त अतिथि शिक्षकों द्वारा तय किया गया है कि हमारी मांगे जब तक नहीं मानी गई तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी तथा समस्त अतिथि शिक्षकों ने अधिक से अधिक संख्या में हड़ताल में शामिल होकर समर्थन की अपील की। उक्त जानकारी जिला अध्यक्ष महेश भुरियाए जिला उपाध्यक्ष लोंगसिंह चौहान, जिला मीडिया प्रभारी दिनेश मंडलोई, अमित कनेश, जिला संगठन मंत्री राजेन्द्र चौहान, कोषाध्यक्ष नानसिंह चौहान, जिला प्रभारी भिका गणावा तथा जोबट अध्यक्ष संजय बघेल, उदयगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश मंडलोई, सोंडवा ब्लॉक अध्यक्ष रुस्तानसिंह भिंडे, हरसिंह धाकड़ व समस्त अतिथि शिक्षक संघ रैली व भुख हड़ताल व ज्ञापन देते समय उपस्थित थे। Post navigation नमामि देवी नर्मदे के उपलक्ष्य में प्रतियोगिताओं का आयोजन शुक्रवार को सेमली में किया नवीन डीपी का शुभारंभ, सिरखड़ी में उज्जवला योजना में विधायक ने बांटे गैस कनेक्शन