आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर नगर परिषद चंद्रशेखर आजाद नगर के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्वाचन मंगलवार को होगी। प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू होगी। यहां पर भाजपा बहुमत में है इसलिए माना जा रहा है कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों ही भाजपा का बनेगा। इससे एक दिन पहले सोमवार को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा भाजपा द्वारा तय किए गए पर्यवक्षक ने की। नगर परिषद अध्यक्ष के लिए निर्मला डावर का नाम तय हुआ। जबकि उपाध्यक्ष के लिए नारायण आरोड़ा को नाम फाइनल किया गया है। नाम की घोषणा पर्यवेक्षक विनोद शर्मा ने सांसद गुमानसिंह डामोर, जिलाध्यक्ष वकीलसिंह ठकराला, विधायक सुलोचना रावत, पूर्व विधायक माधोसिंह डावर, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष मनीष शुक्ला सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में की। Post navigation शासकीय महाविद्यालय में युवा उत्सव का शुभांरभ चंद्रशेखर आजाद नगर में भाजपा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित, निर्मला डावर अध्यक्ष और नारायण अरोड़ा उपाध्यक्ष बने