आरीफ हुसैन, चन्द्रशेखर आज़ाद नगर

नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के निर्वाचन मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय में संपन्न हुए। यहां अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन निर्विराध हुआ। अध्यक्ष पद पर भाजपा की निर्मला डावर और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा के नारायण आरोड़ा का सिंगल फॉर्म आया। दोपहर 1 बजे तक इनके अलावा किसी ने भी नामांकन जमा नहीं किया। दोपहर 1 बजे रिटर्निंग अधिकारी किरण आंजना ने दोनों के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की। इसके बाद समर्थकों ने पटाखे फोड़कर खुशियां मनाई। इस दौरान पर्यवेक्षक विनोद शर्मा, जिलाध्यक्ष वकीलसिंह ठकराला, पूर्व विधायक माधौसिंह डावर मौजूद रहे। मंडल अध्यक्ष मनीष शुक्ला के साथ भाजपा पदाधिकारियों ने व सभी भाजपा व निर्दलीय पार्षदो द्वारा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष को बधाई दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *