झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- थांदला में भारतीय जनता पार्टी के चुनावी कार्यालय का शुभारंभ आजाद चौक पर स्टेट बैंक के पुराने भवन की दूसरी मंजिल पर भाजपा के अध्यक्ष प्रत्याशी बंटी डामर, पार्षद प्रत्याशियों-पदाधिकारियों एवं युवा कार्यकर्ताओंं की उपस्थति में किया गया। अवसर पर पार्टी के सभी सदस्यों व पधादिकारी द्वारा भाजपा को पूर्ण बहुमत से जित दिलाने का संकल्प लिया गया। अवसर पर विधायक कलसिंग भाबर, पूर्णकालिक संगठन मंत्री दिनेश गोलकर, वरिष्ठ भाजपा नेता विश्वास सोनी, मंडी उपाध्यक्ष गणराज आचार्य, प्रफुल्ल गादिया, नगर मंडल अध्यक्ष नटवर पंवार, राकेश सोनी, पीटर बबेरिया, अनिल भंसाली, महेश नागर, अमित शाह, प्रशांत उपाध्याय, सुरेश राठौड, लखन भगोरा, भय्यु शाहजी, बंटी रावत मौजूद थे। इस दौरान वार्ड 15 मे भी चुनावी कार्यालय का शुभारंभ बंटी डामर द्वारा किया गया। इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी बंटी डामोर एवं पार्षद प्रत्याशी पीटर बबेरिया के पक्ष अधिक से अधिक मतदान करवाने हेतु कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। गौरतलब है कि भाजपा द्वारा नगरीय चुनाव के दृष्टिगत हर वार्ड में चुनावी कार्यालय खोले जा रहे हैं। Post navigation कांग्रेस ने शुरु किया प्रचार बंटी डामोर ने मतदाताओं से किया जनसंपर्क