झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर परिषद अध्यक्ष के लिये अधिकृत प्रत्याशी बंटी डामोर ने शनिवार को वार्ड क्रमांक 13 में पार्टी कार्यकर्ताओं तथा भाजपा अधिकृत पार्षद प्रत्याशी परवीन इरफान के साथ संपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान भारतीय जनता पार्टी के मंडी उपाध्यक्ष गणराज आचार्य, नगर मंडल अध्यक्ष नटवर पंवार, अनिल भंसाली, महेश नागर, लखन भगोरा, नीरज सोलंकी, राकेश सोनी, विष्णु सोनी, अमित शाहजी, प्रांजल भंसाली, लक्की पालरेचा, आबिद गौरी, इरफान खान, मुन्ना टेलर, सत्तार छीपा आदि वरिष्ठ भाजपाईयों व युवाजनों के साथ महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती भानपुरिया, सुनीता पंवार आदि शामिल थे। वार्ड नंबर 13 में भाजपा केनगर परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी बंटी डामोर ने सभी वार्डवासियों से आशीर्वाद लेकर अपनी जीत के लिए वोट मांगे। वहीं कांग्रेस के नगर परिषद अध्यक्ष पद के उम्मीदवार जसवंत भाबर का भी नगर में मतदाताओं से संपर्क शुरू हो चुका है। दोनों ही अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत के लिए मतदाताओं से संपर्क ंमें जुटे हुए हैं। Post navigation नगरीय चुनाव के दृष्टिगत भाजपा खोल रही हर वार्ड में अपने कार्यालय भाजपा प्रत्याशियों का जनसंपर्क शुरू