झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
नगर परिषद चुनाव हेतु कांग्रेस ने प्रचार का शुभारंभ श्रीबड़े रामजी मंदिर पर महाआरती एवं नगर के सभी मंदिरों एवं मस्जिद पर माथा टेक कर किया। प्रचार अभियान के शुभारंभ हेतु कांग्रेसी कार्यकर्ता स्थानीय कांग्रेस कार्यालय पहुंचे जहां से वे श्री बडे गणेश मंदिर होते हुए बड़े रामजी मंदिर पहुंचे यहां अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जसवंत भाबर ने महाआरती कर चुनावी प्रचार का शंखनाद किया। यहां से कार्यकर्ता एकत्रित होकर वैकुंठ धाम गुरुद्वारा, शंकर मंदिर, दिगम्बर जैन मंदिर, श्वेताम्बर जैन मंदिर होते हुए शुक्रवार नमाज के बाद गौसिया जामा मस्जिद पहुंचे, जिसके पश्चात नगर के सभी वार्डो में चुनाव प्रचार करते हुए पुन: कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। अवसर पर पूर्व विधायक वीरसिंह भूरिया, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नगीन शाह, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नारायण भट्ट, गुरुप्रसाद अरोरा, जनपद अध्यक्ष गेन्दाल डामोर, अक्षय भट्ट, किशोर खडिय़ा, जितेन्द्र धामन, राजेश जैन, विकास रावत, महेन्द्र नागर, सुधीर भाबर सभी वार्डो के कांग्रेसी प्रत्याशी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *