विजय मालवी, बडी खट्टाली खट्टाली मस्जिद मोहल्ला निवासी दो बालिका 12 दिन पहले जब कोरोना पाजिटिव आई थी 12 दिन जिला आइसोलेशन वार्ड में भर्ती रहकर और स्वस्थ होकर आज ग्राम में लौट आई । इन्हें आइसोलेशन वार्ड से रिलीज किया गया है! ग्राम वासियो द्वारा इन बच्चियो के स्वागत ताली बजाकर व पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत अभिनंदन किया संघर्ष कर कोरोना से लड़ते रहे उल्लेखनीय है कि देशभर में कोरोना महामारी के बीच आदिवासी बाहुल्य इस ग्राम में भी कोरोना वायरस की आमद हुई थी। ग्राम खट्टाली की दो मासूम बच्चिया भी कोरोना से पीड़ित हुई थी। जिनका जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में निरन्तर उपचार चलता रहा। जहां उपचार के दौरान मरीजो ने अपना हौसला ओर हिम्मत नही खोई, सतत संघर्ष कर कोरोना से लड़ते रहे। उनके दिल मे एक ही विस्वास था कि किसी भी तरह से कोरोना को परास्त करना है। विगत दिनों उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार आने लगा ओर वह धीरे-धीरे ठीक होने लगी। इस तरह कोरोना से संघर्ष कर जीतकर दोनो मासूमो ने जिला अस्पताल से आज दिनांक 21 जुलाई मंगलवार दोपहर को डिस्चार्ज हुई। इस दोरान जोबट तहसीलदार कैलाश सस्तिया,ग्राम पटवारी नितेश अलावा,सरपंच पति भारत सिह, उप सरपंच मदन लाल लध्ढा ,भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश राठौड ,रमेश मेहता ,अशोक हिंदुस्तानी एहमदनूर खत्री,रूपचन्द्र राठौड़,बाबूलाल वर्मा, एवं ग्राम के समस्त ग्रामीण व युवाओ की पूरी टीम ने सोशयल डिश्टेनसींग का पालन करते हुए स्वागत किया। Post navigation श्री पंचेश्वर धाम समिति की पहल 1 रूपये में होगा अंत्येष्टि संस्कार गंभीर अपराधों में लिप्त 18 महीनों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को पुलिस व क्राइम ब्रांच ने पकड़ा