रितेश गुप्ता, थांदला चौकी अंतरवेलीया प्रभारी सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र शर्मा, प्रधान आरक्षक 156 सुनील राजपूत, प्रधान आरक्षक 055 नक्का भूरिया, आरक्षक 260 रुपेश गरवाल, आरक्षक 574 विजय, द्वारा थाना मेघनगर के अपराध क्रमांक 294/ 1998 धारा 420,468,471 भादवी के स्थाई फरारी वारंटी बाबू पिता रणछोड़ जाति पटेलिया उम 22 वर्ष निवासी अंतरवेलिया का जो क़रीब डेढ़ साल से फरार चल रहा था, जिसे उक्त स्टॉफ द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा व अग्रिम कार्रवाई हेतु थाना मेघनगर को सुपुर्द किया गया। ज्ञात हो इस टीम ने विगत कुछ महीनों में कई शातिर एवम गंभीर अपराधों में लिप्त अपराधियों को पकड़ा है जिसकी तलाश में लंबे समय से की जा रही थी व जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा कई बार सम्मान राशि देकर सम्मानित भी किया जा चुका है। Post navigation दो बालिकाओं ने 12 दिन तक आइसोलेशन में रहकर जीती कोरोना से जंग, प्रशासनिक टीम व ग्रामवासियों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत ग्रामीणों ने 12 फीट का अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ा