झाबुआ लाइव के लिए बामनिया से लोकेंद्र चाणोदिया की रिपोर्ट- बामनिया रतलाम मुख्य मार्ग पर छायन पश्चिम गांव में दो मोटरसाइकिल की आमने सामने भिडंत हुई। भिडंत इतनी खतरनाक थी की मौके पर ही दो की मौत हो गई। दो अन्य गंभीर घायल है। मृतकों में रामसिंग दल्ला निनामा निवासी मकोडिया एवं दिनेश पुंजा निवासी छोटी गेहंड़ी की पहचान हो गई। दुर्घटना के बाद बामनिया पुलिस मौके घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद घायलों और मृतकों को पेटलावद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। Post navigation अणु नवयुवक मंडल का गठन : राहुल पटवा अध्यक्ष-मयंक बाफना सचिव मनोनीत कलशयात्रा निकाल धूमधाम से मनाई भगवान विश्वकर्मा की जयंती