झाबुआ लाइव के लिए बामनिया से लोकेंद्र चाणोदिया की रिपोर्ट- नारेला रोड स्थित श्री महावीर स्थानक भवन पर अणु नवयुवक मंडल की एक बैठक रखी गई। जिसमें सर्वसहमति से अध्यक्ष पद पर राहुल पटवा और सचिव पद पर युवा पत्रकार मयंक बाफना को मनोनीत किया गया। साथ ही उपाध्यक्ष आदर्श गांधीए सहसचिव शुभम पटवा, कोषाध्यक्ष सचिन मंडोत और सह कोषाध्यक्ष अमित मांडोत बनाए गए। इस अवसर पर मंडल के सुशील वागरेचा, नमन मूथा, शुभम गांधी, सचिन कटकानी, अंकित कटारिया, अंकित कटकानी, अमित बाफना, अमित चाणोदिया आदि उपस्थित थे। सभी ने नवीन पदाधिकारियों बधाई दी। बैठक का संचालन लोकेंद्र कटकानी ने किया। आभार स्वप्निल वागरेचा ने माना। इस दौरान सभी नवीन पदाधिकारीयों और सदस्यों ने प्रवर्तक जिनेंद्रमुनिजी से वंदना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। और अणुवत्स सयंतमुनिजी से एक महीने में 5 समायिक करने के प्रत्याख्यान ग्रहण किए। Post navigation जिला सहकारी केंद्रीय बैंक ने नवागत उपायुक्त सहकारिता आरती शेखावत का किया स्वागत दो बाइक की आमने-सामने भिंड़त में दो की मौत