झाबुआ। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या. झाबुआ प्रधान कार्यालय पीलीकोठी झाबुआ में शुक्रवार को को नवागत उपायुक्त सहकारिता जिला भारती शेखावत का बैंक अध्यक्ष गौरसिंह वसुनिया, मुख्य कार्यपालन अधिकारी पीएन यादव एवं बैंक कर्मचारियों द्वारा पुष्पमालाएं भेंटकर स्वागत किया गया। बैंक अध्यक्ष वसुनिया ने इस दौरान कहा कि जिले मे कोई भी अधिकारी स्वेच्छा से नहीं आना चाहता है, किन्तु यहां आने के बाद यहां के वातावरण में बहुत जल्दी घुल-मिल जाता है। झाबुआ जिले की संस्कृति के बारे मे विस्तार से अवगत कराया गया। इस मौके पर नवागत उपायुक्त सहकारिता आरती शेखावत ने कहा कि बैंक कर्मचारी वसूली के लिए अधिक से अधिक प्रयास करे एवं बैंक धारा 11 में न आए। बैंक के वरिष्ठ महाप्रबंधक यादव द्वारा कहा कि नवागत उपायुक्त सहकारिता शेखावत का बैंक मे हार्दिक स्वागत है एवं बैंक व विभाग के बीच आपसी समन्वयक है। उक्त कार्यक्रम मे सहकारिता विभाग झाबुआ से संजय सोलंकी सहित प्रधान कार्यालय का सम्पूर्ण स्टॉफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन मनोज कोठारी द्वारा किया गया एवं आभार राजेश राठौर द्वारा माना। Post navigation शासकीय लीज की भूमि पर अवैध विक्रय करने की शिकायत, एसडीएम ने जांच करने का दिया आश्वासन नगर में संपन्न हुई भव्य सुंदरकांड प्रतियोगिता श्रीभक्त रामायण मंडल बना विजेता