झाबुआ लाइव के लिए मदरानी से हितेन्द्र पंचाल की रिपोर्ट- श्रम के देवता माने जाने वाले भगवान विश्वकर्मा की जयंती काकनवानी में धर्मावलंबियों द्वारा मनाई गई। सृष्टि के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा काकनवानी सिधेश्वर महादेव मंदिर मे विराजित प्रतिमा की श्रद्धालुओं ने आज सुबह से मंदिर मे पूजा अर्चना की जा रही है। श्रद्धालुओं का आज सुबह से मंदिर में तांता लगा हुआ है। भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना कर भगवान विश्वकर्माजी को छप्पन भोग लगाया गया। इसके पश्चात नगर में भव्य जुलूस निकाला गया और गरबा रास किया। इसके पश्चात मंदिर मे भगवान विश्वकर्मा की महाआरती कर, महाप्रसादी का श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़ कर प्रसादी ग्रहण की और भगवान विश्वकर्माजी का आशीर्वाद प्राप्त किया। Post navigation दो बाइक की आमने-सामने भिंड़त में दो की मौत धूमधाम से मनाई भगवान विश्वकर्मा की जयंती