अलीराजपुर लाइव के लिए वालपुर से अजय मोदी की रीपोर्ट. खुले में शौच मुक्त दो पंचायतों वालपुर एवं खामट में आज गौरव यात्रा का आयोजन हुआ। वालपुर में विधायक नागरसिंह चौहान द्वारा यात्रा को झंडी दिखा रवाना किया गया। वही खामट में युवा नेता मधु मंडलोई के मार्ग दर्शन में यात्रा निकली, दोनों ही ग्रामों की यात्रा में पंचायत सरपंच, सचिव, पंच, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षक, बच्चे एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। यात्रा समापन पर वालपुर में जयपाल खरत द्वारा एवं खामट में मधु मंडलोई द्वारा खुले में शोच जाने से होने वाले दुष्प्रभावों को बताया और समझाइश दी की शौचालय में जाने से समय की बचत के साथ साथ बीमारियों से भी बचाव होता है। ग्रामीणों को खुले में शौच ना जाने की शपथ भी दिलाई गई। Post navigation लोकायुक्त इंदौर के रिश्वत मामले में प्राचार्य को दो वर्ष का कारावास खट्टाली के युवक ने इंदौर के ग्रेटर कैलाश अस्पताल में किया रक्तदान