अलीराजपुर लाइव के लिए बड़ी खट्टाली से विजय मालवी की रिपोर्ट-
बड़ी खट्टाली के 26 वर्षीय रवि चौहान ने शुक्रवार को इंदौर के विजय नगर स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती दोस्त की 3 वर्षीय बालक सुमित डावर के लिए पलासिया स्थित ग्रेटर कैलाश अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान किया। ब्लड डोनर रवि चौहान ने बताया कि इंदौर के विजय नगर स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती मरीज थानसिंह डावर का तीन वर्षीय पुत्र सुमित डावर को बी पॉजटिव ब्लड की आवश्यकता थी। ब्लड बैंक में इस ग्रुप का ब्लड नहीं था। जिस कारण मरीज को स्वस्थ्य होने में कठिनाई हो रही थी। तभी दोस्त रोबिन डावर ने रवि को फोन पर संपर्क कर भाई के तीन वर्षीय बालक को हार्ट में दिक्कत होने से ब्लड की आवश्यकता है बताया तो रवि तुरन्त ब्लड बैंक सेंटर पहुंचकर ब्लड डोनेट किया। कभी दोस्तों के लिए कभी अजनबियों के लिए। ब्लड की दरकार चाहे रात में पड़े तो भी हॉस्पिटल जाकर यह युवक पीछे नही हटता है। लगातार कई वर्षों से किसी न किसी को रक्त दान करके मदद कर रहे हैं। उन्होंने इस दौरान खुद तो रक्त दान किया साथ ही दूसरे डोनर दोस्तो को भी ब्लड डोनेट के बारे में बता कर तैयार करते है। रवि बताते हैं कि अच्छा लगता है किसी जरूरतमंद की मदद करके। आप भी कीजिये अच्छा लगेगा। विश्व रक्तदान दिवस के दिन तो सभी लोग ब्लड डोनेट करते हैं मगर यह सिलसिला किसी एक दिन तक के लिए सीमित मत रखिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *