रितेश गुप्ता @ थादंला


झाबुआ जिले के थादंला मे एक शादी मे दूल्हा – दुल्हन को एक अनोखा कामन गिफ्ट मिला .. दूल्हे के दोस्तो ने मिलकर रिसेप्शन के मंच पर एक गिफ्ट सोंपा जिसे दूल्हा – दुल्हन को सयुंक्त रुप से दिया गया ओर दोस्तो ने तत्काल खोलने का आग्रह किया .. मंच पर ही गिफ्ट खोलते ही दूल्हा प्रदीप निमचिया ओर दुल्हन रेणु पहले हैरानी मे पढ गये ओर फिर मुस्कराकर इस गिफ्ट का स्वागत किया .. दरअसल यह गिफ्ट एक हेल्मेट था जो गिफ्ट पैक मे दिया गया था .. दूल्हे के दोस्तो महेंद्र डामोर ; श्रीगणेश राठोड़ ; इरशाद ; शुभम राठोड़ ; दीपक ; तोसीफ एंव सोहन आदि ने बताया कि हम अपने दोस्त प्रदीप की शादी मे एक स्पेशल गिफ्ट देना चाहते थे जो हमारे दोस्त के जीवन को सुरक्षित रखे ताकी उसके परिवार की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सके इसलिऐ हमने कामन गिफ्ट दिया क्योकि दुल्हन का सुरक्षित भविष्य भी यह हेल्मेट है .. अपने दोस्तो से हेल्मेट गिफ्ट पाकर दूल्हा प्रदीप निमचिया काफी खुश है .. दूल्हे प्रदीप ने भावुक होकर कहा कि मेरे जीवन की फिक्र करने वाले मेरे जैसै दोस्त सभी को मिले ओर मै इस स्पेशल गिफ्ट को हमेशा अपने साथ रखूंगा .. घर से बाहर जब भी बाइक से निकलुंगा तब यह हेल्मेट हमेशा मेरे साथ होगा यह अपने दोस्तो से वादा करता हूं । वही विवाह आयोजन मे मोजूद अन्य लोगो ने भी दूल्हे प्रदीप के दोस्तो की इस सोच की सराहना की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *