रितेश गुप्ता@थांदला जैन सोशल ग्रुप ,थांदला द्वारा नए बस स्टैंड पर नगर पंचायत के सहयोग से शीतल जल प्याऊ का शुभारंभ पदाधिकारियों की मौजूदगी में जैन समाज की वरिष्ठ सदस्या इंदु बहन गादिया द्वारा किया गया । संस्था के अध्यक्ष ललित कांकरिया एवं सचिव महावीर गादिया द्वारा जानकारी देते हुते बताया गया कि गर्मी की शुरुवात होने से थोड़े दिनो से यह प्याऊ की सख्त आवश्यकता महसूस हो रही है ,बस स्टैंड पर राहगीरों को भी काफी परेशानी होती है ,लोगो की तकलीफों को देखते हुए ग्रुप द्वारा प्याऊ का शुभारंभ नगर पंचायत के सहयोग से किया गया है । इस अवसर पर पूर्वाध्यक्ष हितेश शाहजी, ,उपाध्यक्ष अनुदीप छाजेड़ ,सह सचिव अभिषेक मेहता कोषाध्यक्ष प्रदीप जैन ,गोपाल घोड़ावत ,दिलीप शाहजी,सुरेश कांकरिया,श्रेणिक गादिया, विजय भिमावत ,प्रवीण मेहता,रतनलाल जैन,अरुण गादिया ,कमलेश कुवाद ,राकेश श्रीमाल ,चिराग घोड़ावत,मनोज जैन,अमित शाहजी,अंकित जैन,प्रांजल लोढा,पारस छाजेड़ ,ममता कांकरिया,स्मिता गादिया,स्वीटी जैन आदि उपस्थित थे । Post navigation दूल्हे को शादी मे दोस्तो ने दिया अनमोल गिफ्ट ; गिफ्ट खोला तो हैरान हुऐ दूल्हा- दुल्हन दर्दनाक हादसा: बोलेरो पलटी; सरपंच के ड्राइवर की मौके पर मौत