मेघनगर@लोहित झामर पीपलखूंटा तिराहे पर तेज रफ्तार ट्रक ने 3 लोगों को रौंद दिया था। हादसे में तीनों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थीl मंगलवार को कलेक्टर रजनी सिंह, पुलिस अधीक्षक अगन जैन घटनास्थल पर पहुंचे और आवश्यक निर्देश दिएl इस दौरान एसडीएम मेघनगर अंकिता प्रजापति, एसडीओपी थांदला, टीआई मेघनगर, तहसीलदार मेघनगर आरएस चौहान, एसडीओ पीडब्ल्यूडी डीके शुक्ला एवं उपयंत्री अरुण मंडलोई आदि उपस्थित थे l कलेक्टर ने यहां पर जो बोर्ड लगाए गए हैं उसे साइड से लगाने एवं दोनों साइड स्पीड ब्रेकर लगाए जाने के भी निर्देश दिए l इसके अतिरिक्त रोड का निर्माण भी प्रारंभ कर दिया गया है, इसके लिए भी आवश्यक निर्देश दिए गए l Post navigation कल मनाई जाएगी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती, बालक उच्चतर विद्यालय से निकाली जाएगी शोभायात्रा आचार्यश्री नित्यसेन सूरीश्वरजी म.सा. एवं साधु भगवंतो का जयघोष के साथ हुआ मंगल प्रवेश