झाबुआ। राणापुर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम बुचाडूंगरी में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पीडि़ता अपनी काका की लड़की के साथ खेत की ओर जा रही थी कि अचानक दो आरोपी आ गए और अकेली युवतियों का फायदा उठाते हुए आरोपी वीरेंद्र अमदा डामोर व सुनील रामचंद्र मेड़ा दोनों युवतियों को जबरन जंगल में ले गए ओर दुराचार किया। इसके आरोपियों ने दोनों युवतियों को यह बात किसी को बता देने पर जान से मारने की धमकी देकर रफुचक्कर हो गए। राणापुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 376, 506 भादवि व 3/4 पास्को एक्ट में एफआईआर दर्ज कर ली है। जमीन पर पटक दिया झाबुआ। कोतवाली झाबुआ की निवासी फरियादिया ने बताया कि आरोपी गौरव सुखराम हटीला आया व उसके साथ बुरी नीयत से हाथ पकड़कर जबरन जमीन पर पटक दिया और जब वह चिल्लाने लगी तो जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। कोतवाली पुलिस ने आरोपी गौरव के खिलाफ भादवि का मामला दर्ज कर लिया। Post navigation घर मे घुस अजगर ने मचाया आतंक मिशन सुप्रभात के तहत स्कूलों में छात्राओं दी आत्मरक्षा करने की सीख