अलीराजपुर लाइव के लिए अलीराजपुर से रिजवान खान की रिपोर्ट- इन्दौर उज्जैन जोन के पुलिस महानिरीक्षक महिला अपराध रघुवीर प्रसाद श्रीवास्तव के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक कुमार सौरभ के मार्गदर्शन में जिले के सोंडवा विकासखंड के ग्राम उमराली व ग्राम छकतला के शासकीय विद्यालयों की छात्राओं के लिए मिशन सुप्रभात के माध्यम से आत्मरक्षा व अपराध से संबंधित नए कानूनों की जानकारी दी गई। इस अभियान के माध्यम से छात्राओं को घटना घटित होने पर अपराध की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस थाना, 100 डायल मोबाइल, राज्य महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 पर व रिश्तेदारों को जानकारी देने की सलाह दी गई। आपराधिक घटना से बचने के लिए बालिकाओं को किसी भी व्यक्ति पर आसानी से भरोसा न करने की सलाह दी गई व लिफ्ट लेते समय संबंधित वाहन का नंबर अपने परिजनों को सूचना देने की सलाह दी गई। आत्मरक्षा के लिए छात्राओं को शरीर के नाजुक अंग नाक, आंख, कान आदि पर वार करने की जानकारी दी गई। बालिकाओं को मानव दुव्र्यापार, लैंगिक शोषण, शारीरिक-मानसिक शोषण, आर्थिक शोषण से मुक्त होने के उपाय बताए गए। महिलाओं पर घटित अपराधों की सूचना के 15 दिवस के अंदर न्यायालय में पेशकर निराकरण करने का कानून बनाया गया है। महिला अपराध जिला प्रभारी घनश्याम बामनिया ने समस्त बालिकाओं से अपील की है कि कोई भी घटना घटित होने पर स्वयं को अकेला न समझे। जिले व राज्य पुलिस हमेशा आप लोगों को सुरक्षित रखने के लिये 24 घंटे तात्पर्य है। स्वयं पर हुए अत्याचारों को सहन न कर संबंधित थानों को सूचना दे। जिससे आप लोगों को न्याय व दोषी को सजा मिल सके। इस मिशन का उद्देश्य महिला कानून व बालिकाओं को सुरक्षित रखना है। इस अभियान के माध्यम से ग्रामों की लगभग 750 बालिकाओं को नए कानून की जानकारी दी गई व बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। सेमिनार में उपस्थित उपनिरीक्षक ज्योति डामोर, महिला डेस्क प्रभारी जोबट, प्रधान आरक्षक संजय मिश्रा, आरक्षक रामनारायण, पप्पू बारिया आदि ने सेमिनार में भाग लिया। ……………………………………………… Post navigation दुराचारियों ने दो युवतियों को बनाया अपनी हवस का शिकार जहरीली दवाई पीने पर उपचार के दौरान मौत