रायपुरिया लवेश, स्वर्णकार रायपुरिया में थाने के समीप एक दुकान से फिर एक महिला का चोरी करने के प्रयास का वीडियो सामने आया। हालांकि इस बार महिला सफल तो नहीं हुई लेकिन सीसीटीवी में कैद जरूर हो गई गौरतलब हे इससे पहले दिनांक 1 नवंबर 2024 को दो महिलाओं ने दिनेशचंद्र बापूलाल भंडारी की दुकान से काउंटर पर रखी मोटर को चोरी किया था तब महिला का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था लेकिन इस महिला की अब तक पहचान तक नहीं हो पाई हे दिनांक 19 नवंबर 2024 को पुलिस थाने के पास खेल मैदान के समीप रायपुरिया के श्री ट्रेडर्स पर एक महिला दुकान के बाहर रखे पाइप को चुराने के प्रयास के लिए बैठी सीसीटीवी में दिखाई दे रही हे उसने पाइप को जगह से उठाकर ले जाने का प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो पाई लेकिन दुकान के बाहर लगे कैमरे में यह कैद हो गया हे। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2024/11/WhatsApp-Video-2024-11-19-at-6.42.47-PM.mp4 बीते महीनों में अब तक यह तीसरी घटना पहली घटना 1 नवंबर को रायपुरिया में दिनेश चंद्र बापूलाल भंडारी के यहां से एक पुरुष ने दुकानदार का ध्यान भटकाकर दुकानदार से समान मांगा और तब वीडियो में दिखाई दे रही महिला ने पहले घुंघट निकाला ओर दुकान के काउंटर पर रखी पानी की मोटर उठाकर दूसरी महिला को देकर रफूचक्कर हो गई। यह घटना 1 नवंबर शुक्रवार दिन में 1 बजकर 45 मिनिट करीब की थी । दूसरी घटना 16 सितंबर 2024 की हे तब एक किराना दुकान लोकेश मालवी की दुकान से भी लगभग इसी तरह की दिखाई देने वाली महिला ने तेल के डब्बे पर हाथ साफ कर दिया था। तीसरी घटना 19 नवंबर की हे आज यह फिर पाइप ले जाने के प्रयास में सीसीटीवी में कैद हुई हे। अगर तीनों घटनाओं में यह महिला एक हे तो इसका पकड़ा जाना आवश्यक हो गया हे क्योंकि यह रायपुरिया के अलग अलग इलाके की दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हुई हे अगर ऐसा ही रहा तो इस महिला के हौसले बढ़ते चले जाएंगे। Post navigation खाटू श्यामजी का जन्मोत्सव मनाया, किया श्रृंगार और आतिशबाजी की राणापुर पुलिस ने पकड़ी 2 गाड़ी अवैध शराब, कार्रवाई जारी