लवेश स्वर्णकार, रायपुरिया 

दीपावली की सीजन हे बाजार में ग्राहकी हे ऐसे में रायपुरिया पेटलावद मार्ग पर सागड़िया नाके के समीप जितेंद्र राठौड़ की हार्डवेयर की दुकान से दो युवकों ने 50 हजार रुपए आंख झपकते ही निकाल लिए। जो वीडियो सामने आया उसमें दो युवक पहले एक नोट दुकान पर मौजूद बच्चे को देते हैं उसके बाद दोनों बच्चे को बातों में उलझाते हे और गल्ले में झांकते हे और गल्ले में हाथ डाल देते हैं। लेकिन बच्चे की नजर नोट निकालने वाले युवक पर नहीं जाती है। घटना भले सीसीटीवी में कैद हुई लेकिन दुकान पर बच्चे को बैठना इस दुकानदार को भारी पड़ गया है। दुकान पर बच्चे के बैठे होने का फायदा इन युवकों ने शातिराना तरीके से उठाया । घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी की मदद से इन युवकों की पहचान कर रही हैं। देखिए वीडियो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *