लवेश स्वर्णकार, रायपुरिया रायपुरिया में दिनेश चंद्र बापूलाल भंडारी के यहां से एक पुरुष ने दुकानदार का ध्यान भटकाया दुकानदार से समान मांगा और वीडियो में दिखाई दे रही महिला ने पहले घुंघट निकाला ओर दुकान के काउंटर पर रखी पानी की मोटर उठाकर दूसरी महिला को देकर रफूचक्कर हो गई। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2024/11/WhatsApp-Video-2024-11-01-at-4.59.27-PM.mp4 यह घटना शुक्रवार दिन में 1 बजकर 45 मिनिट करीब की हे दुकानों से दिनदहाड़े इस तरह चोरी की घटना होना यह दर्शाता हे कि दुकानों पर ग्राहकी के दौरान काउंटर को सुना नहीं छोड़ना चाहिए। रायपुरिया में बीते दिनों में दुकान से दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आ रही हे इससे पहले सागड़िया मोड के समीप हार्डवेयर की दुकान के गल्ले से 50 हजार निकालने की घटना का वीडियो सामने आया था। हालांकि दोनों घटनाओं में दुकानदारों की लापरवाही सामने आते दिख रही हे दुकानदारों को इन दोनों घटनाओं से सबक लेना चाहिए कि ग्राहकी के दौरान दुकान के काउंटर को सुना नहीं छोड़ना चाहिए दुकान पर लगे सीसीटीवी में घटनाएं भले कैद हो गई हे लेकिन दिन दहाड़े इस तरह की घटना के बाद वीडियो से इस तरह के लोगों की पहचान करने में पुलिस को मशक्कत करना पड़ती है। गौरतलब है कि इसके पूर्व हुई घटना का पुलिस अब तक पता नहीं लगा पाई है। ऐसे में अब इस महिला की पहचान पुलिस कर पाती है यह नहीं यह देखना होगा। Post navigation दुकान पर बैठे बच्चे को गुमराह कर दो युवकों ने शातिराना तरीके से गल्ले से उड़ाए 50 हजार रुपए, पुलिस जुटी जांच में खाटू श्यामजी का जन्मोत्सव मनाया, किया श्रृंगार और आतिशबाजी की