कुशाल तोमर, फूलमाल ग्रामीणवासियों व कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का आज क_ीवाड़ा रेस्ट हाउस पर दीपावली मिलन समारोह का रखा गया है। इस गरिमामय अवसर पर अलीराजपुर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक मुकेश पटेल, जोबट विधायक कलावती भूरिया समेत समस्त कार्यकर्ता, पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में शिरकत की। इस अवसर पर विधायक मुकेश पटेल, विधायक कलावती भूरिया का ग्रामवासियों ने पुप्पमाला से स्वागत किया। अपने इस स्वागत पर विधायकद्वय ने ग्राम वासियों का आभार जताते हुए कहा कि ग्रामीणों के इस स्वागत से वे अभिभूत हुए तथा विधानसभा के रहवासियों को दीपावली की बधाई शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव सोनू वर्मा, आई टी सेल – मीडिया प्रभारी सोंडवा सुनील भयडिया, कांग्रेस युवा नेता श्याम सेंडी राठौर, अमेश भाई चचरिया उम्दा, क_ीवाड़ा सरपंच एवं अन्य सरपंच, कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सहयोग सराहनीय रहा। ) Post navigation 3 माह पूर्व क्षतिग्रस्त शाला भवन की मरम्मत नहीं होने से परेशानी, दो कक्षाओं को अन्य कमरों में समायोजित किया कई वर्षों से जर्जर पड़े पुलिये का विधायक वालसिंह मेड़ा ने किया भूमिपूजन, ग्रामीणों को मिलेगी राहत