सुनील खेड़े/आकाश उपाध्याय@ जोबट Live जोबट पुलिस ने आज दोपहर में नामांकन वापसी में कांग्रेस के नेता दीपक भूरिया के साथ आये 5 वाहनों को जब्त कर लिया है। साथ ही जोबट थाने में दीपक भूरिया सहित 5 वाहनों के चालक के खिलाफ धारा 188 आईपीसी के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। दीपक भूरिया और चालको पर आरोप है कि आदर्श आचार संहिता लगी होने के बावजूद वो वाहन रैली लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे और आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया। इसी आरोप में यह एफआईआर दर्ज की गई है। एसडीओपी दिलीपसिंह बिलवाल ने बताया कि आदर्श आचार संहिता का जो भी उल्लंघन करेगा, उसके विरुद्ध ऐसी कार्यवाही जारी रहेगी। Post navigation जोबट से हटाये गये IAS श्यामवीर सिंह , अवर सचिव बनाए गये.. मेहरा होंगे जोबट के नये SDM बी0टी0पी0 उम्मीदवार को निर्दलीय घोषित करने पर मध्यप्रदेश निर्वाचन आयोग को की शिकायत ।