रितेश गुप्ता, थांदला दाऊदी बोहरा समाज द्वारा मनाया जाने वाला मुहर्रम, इस वर्ष मस्जिदों में न पहुंच कर घरों में ही लाइव प्रसारण देख कर मनाया गया। समाज के आमिल शेख अली हुसैन खेरीवाला ने बताया कि मुहर्रम के दौरान धर्म गुरु सैयदना मुफद्दल मौला साहब की वाज़ (कथा) प्रतिवर्ष मस्जिद में सामूहिक रूप से समाज जनों द्वारा सुनी जाती थी, साथ ही अन्य आयोजन भी होते थे, परंतु इस वर्ष कोरोना के संक्रमण दौर में नगर के केबल ऑपरेटर कमलेश लोढ़ा की मदद से सैयदना साहब की वाज़ को घर बैठे समाज जनों ने सुना। साथ ही अवसर पर मस्जिद में कि जाने वाली सजा समाज जनों द्वारा अपने-अपने घरों पर की गई वह अपने घरों को मस्जिद जैसा सजाया। समाज के युवा अब्देमनाफ, आबितमिम बोहरा, मोहम्मद पूनावाला ने लाइव प्रसारण में टेक्निकल सहायता कर समाज जनों तक धर्मगुरु के आयोजन को दिखाया। Post navigation Covid सेंटर में मनाया जा रहा गणेश उत्सव मुस्लिम समाज मुहर्रम पर्व व ताजियों को लेकर नहीं कर रहे आयोजन, मुकाम पर रखे जाएंगे ताजिये, नहीं निकलेगा कोई जुलूस