रितेश गुप्ता@थांदला नगर में बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए , जिला प्रशासन ने थांदला नगर में बने क्वारेंटाइन सेंटर को भी कोविड सेंटर में तब्दील किया है। हाल में नगर में आए समस्त मरीजों को यहीं पर रखा जा रहा है व उपचार किया जा रहा है। गणेश उत्सव के मद्देनजर यहां पर रहने वाले मरीजों ने भी मिट्टी के गणेश जी की स्थापना कर प्रतिदिन पूजन अर्चन किया जा रहा है। पार्षद समर्थ उपाध्याय एवं श्रद्धालु मरीजों की पहल से गणेश जी विराजित किए गए। प्रातः एवं साय के समय आरती एवं पूजन किया जाता है। यहां रहने वाले कोरोना पॉजिटिव मरीजों चिराग पिचा, विनोद चौहान, देवेंद्र राठोर, प्रतीक नागर का कहना है कि गणेश जी विराजित करने से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है, साथ ही पूजन अर्चन करने से घर जैसा वातावरण यहां निर्मित हो गया है। Post navigation तेजाजी की महाआरती कर ताती तोड़ नगर में तेजाजी जन्मोत्सव मनाया दाउदी बोहरा समाज धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल साहब की लाइव वाज सुनकर मनाया मुहर्रम पर्व