रितेश गुप्ता@थांदला नगर के तेजाजी मंदिर एवं खेजड़ा नाहरपुरा स्थित सत्य वीर तेजाजी मंदिर पर कोविड-19 नियमों के तहत तेजाजी जन्मोत्सव मनाया गया। दोनों ही मंदिरों पर श्रंगार, महाआरती, एवं ताती तोड़ने का आयोजन किया गया। तेजाजी मंदिर पर पुजारी मांगीलाल राठौड़, जानकीलाल राठौड़, मोहनलाल राठौड़, रामचंद्र राठौड़ की उपस्थिति में महा आरती का आयोजन किया गया। वहीं खेजड़ा नाहरपुरा में राजेश वसुनिया सहित ग्रामीण श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर महा आरती का लाभ लिया। राठौर समाज के अध्यक्ष एवं पार्षद वार्ड क्रमांक 2 लक्ष्मण राठौड जो कि अभी कंटेनमेंट झोन में है ने समाज जनों को तेजा दशमी की शुभकामना देते हुए कहा कि सहित राठौड समाज में कोरोनावायरस अपने पैर जमा था जा रहा है, सभी समाज जनों से निवेदन है कि वह सतर्क रहें, किसी भी प्रकार के लक्षण दिखने पर अपनी जांच करवाएं, एवं उक्त महामारी से लड़ने में प्रशासन की मदद करें। Post navigation झाबुआ जिले में 16 लोग एक साथ हुए कोरोना संक्रमित, थांदला के जवाहर मार्ग के 14 लोगों पॉजिटिव Covid सेंटर में मनाया जा रहा गणेश उत्सव