रितेश गुप्ता, थांदला/भूपेन्द्र बरमंडलिया, मेघनगर एमजीएम इंदौर से आई कोरोना की रिपोर्ट में आज एक बार फिर थांदला शहर के जवाहर मार्ग के 14 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें जवाहर मार्ग थांदला के 14 लोग जो राठौर परिवार से ताल्लुक रखते हैं है कोविड19 संक्रमित हुए हैं जिनमें 42 वर्षीय युवक, 11 वर्षीय बालक, एक 13 वर्षीय बालक, एक 7 वर्षीय बालक, इसके बाद महिलाओं में 38 वर्षीय महिला, एक 60 वर्षीय वृद्धा, 35 वर्षीय एक 7 वर्षीय बालिका, 15 वर्ष की बालिका, 12 वर्षीय बालिका, 10 वर्षीय बालिका, 30 वर्षीय युवती, 37 वर्षीय युवती, 21 वर्षीय युवती, 21 वर्षीय युवती शामिल है। वहीं मेघनगर के जीवन ज्योति का निवासी 53 वर्षीय शख्स व मेघनगर कम्यूनिटी हॉल के सामने रहने वाले 42 वर्षीय शख्स कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। Post navigation नगर के पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि मेघनगर तहसीलदार हुए कोरोना संक्रमित