झाबुआ लाईव डेस्क
अब से थोड़ी देर पहले रायपुरिया-जामली मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जिसमें एक युवक की दर्दनाक मृत्यु हो गई है और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। बताया जा रहा है कि यह दोनो देवर-भाभी थे। जो पांचपिपला के रहने वाले थे। देवर अपनी भाभी के साथ उनके 5 माह के बच्चो को रायपुरिया अस्पताल लेकर आ रहे थे तभी रास्तें में यह हादसा हो गया, जिसमें देवर की मौत हो गई और भाभी की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें तत्काल बड़ौदा के लिए रेफर किया जा रहा है। साथ ही मासूम बालक भी घायल हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक इन्हें किसी पिकअप वाहन ने टक्कर मारी है। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और यह खबर मिल रही है कि पुलिस ने जिस वाहन ने टक्कर मारी थी, उसे भी ढूंढ लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *