सलमान शैख़@ पेटलावद बीती रात सागर-अहमदाबाद स्टेट हाईवे पर पेटलावद से 4 किमी दूर अज्ञात बदमाशों ने राखी लगाकर गुजरात के बड़ौदा के डॉक्टरों से लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है बदमाशों ने पहले गाड़ी को रोका उसके बाद उनके साथ लूट की, बदमाश उनसे नगदी सहित अन्य सामान ले गए। रात में सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची जहां पुलिस में आसपास जांच की लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका। बदमाश हथियारों से लैस थे। घटना की रिपोर्ट पेटलावद पुलिस थाने में की जा रही है। लगातार एक के बाद एक हो रही वारदातों से नागरिकों में भय का माहौल है वही पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे है। Post navigation मेंटेनेंस के कारण अंचल के गांवों में विद्युत प्रदाय रहेगा बाधित पांचकानाका बना दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र, जिम्मेदार बेपरवाह