रितेश गुप्ता, थांदला नगर मैं कोराना हर गली हर मोहल्ले में दस्तक दे चुका है। आज सुबह थांदला एवं आसपास के क्षेत्र में 15 कॉरोना पॉजिटिव है तो वहीं देर शाम फिर से चार करना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। बीएमओ डॉक्टर कमलेश परस्ते ने बताया कि नगर के सरदार पटेल मार्ग मे सुनार गली मैं प्रसिद्ध सोना चांदी व्यापारी परिवार के दंपत्ति। ( 48 वर्ष पुरुष , 42 महिला ) कोरोना पॉजिटिव आए हैं जिन्हें थांदला से रेफर किया जा चुका है। वही थांदला नगर के कुवे वाली गली में रहने वाले फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टर भी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। एमजी रोड पर पुरानी मंडी के सामने निवास करने वाले 72 वर्षीय वृद्ध भी कोराना पॉजिटिव आए है। Post navigation डायलिसिस वार्ड में चल रही अनियमितताओं व टेक्नीशियन की हठधर्मिता के खिलाफ ग्राहक पंचायत ने सौंपा ज्ञापन आगामी त्योहारों को सादगीपूर्ण मनाए जाने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित