झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- थांदला रोड पूर्व सरपंच के भाई अमरसिंह सिंगाड़ का 11 वर्षीय पुत्र नरेश जो की कल से लापता था कि सूचना थांदला थाने पर परिजनों द्वारा की गई थी, जिसकी तलाश में थांदला पुलिस लगी हुई थी, परन्तु आज सुबह अमरसिंह के घर से 500 मीटर की दूरी पर स्थिति कुएं से नरेश का शव तैरता हुआ मिला, जिसे एक बालिका ने देखा और अपने परिजनो को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव को देख पहचान की। थाना थांदला में मर्ग कायम किया परन्तु अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई की मामला हत्या का है या आत्महत्या का। Post navigation खेत से घर आ रही बहू के साथ जेठ ने की छेड़छाड़ भाजपा ने फूंका दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजीवाल का पुतला