झाबुआ। थाना कानकनवानी के ग्राम चोखवाड़ा की रहने वाली महिला जब खेत में काम कर अपने घर आ रही थी तो रास्ते में अकेले पाकर उसके ही जेठ लक्ष्मण वसुनिया ने नशे की हालत में छेड़छाड़ की। फरियादी ने इसकी रिपोर्ट काकनवानी थाने में दर्ज करवाई है। एक अन्य घटनाक्रम में पेटलावद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बोरपाड़ा में खेत में काम कर रही एक महिला के साथ दुव्र्यवहार किया। पीडि़ता ने इसकी शिकायत पेटलावद पुलिस थाने में की, पुलिस ने आरोपी लालसिंह वसुनिया के खिलाफ भारतीय दंड विधान की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा कायम कर लिया। Post navigation कन्या होस्टल में पीने के पानी की जगह मिला बदबूदार पदार्थ लापता बालक की लाश कुएं में मिलने से सनसनी फैली