झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- गणेश उत्सव के दौरान विभिन्न आयोजनों के साथ के उत्साह पूर्वक मनाया जा रहा है। नगर के बस स्टैंड राजापुरा में न्यू युवा एकता मित्र मंडल द्वारा गणेश पांडाल में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। साथ गुजरात से आए कलाकारों द्वारा भूतों की टोली एवं आकर्षक नाटक की प्रस्तुति दी गई। अवसर पर सास्ंकृतिक कार्यक्रम के आयोजन भी मंडल द्वारा किए जा रहे है। नगर के गांधी चौक शिव शक्ति मित्र मंडल द्वारा रोजाना महाआरती के साथ गरबा-रास का आयोजन किया जा रहा है। वागड़ीया फलिया विराजित गणेश पांडाल पर गणेश को 51 किलो के लड्डू का भोग लगाया गया। Post navigation सिद्धिविनायक गणेश मंदिर का ऐतिहासिक चल समारोह कल हरी घास से बनी गणेशजी की प्रतिमा की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र