संजय गांधी@बोरी विगत दिनों आने वाले त्योहारों में सुरक्षा के मद्देनजर थाना बोरी पर अनुविभागीय अधिकारी जोबट अखिलेश राठौर एवं एसडीओपी आरसी भास्कर के निर्देशन एवं उपस्थिति में थाना प्रभारी रामजी मिश्रा द्वारा शांति समिति की बैठक रखी गई | बैठक में एक और जहां ग्राम वासियों द्वारा समस्याओं से अवगत करवाया गया । वहीं दूसरी ओर उपस्थित अधिकारियों द्वारा समस्या का तुरंत समाधान करने का विश्वास दिया गया एवं कहा गया कि ग्रामीणों की जागरूकता एवं सहयोग ही प्रशासन की सफलता का आधार है | ज्ञात हो कि आरसी भाकर जोबट एसडीओपी के रूप में कुछ समय पहले ही ज्वाइन हुए उनका यह पहला बोरी थाने का दोरा था | बैठक में एक और जहां चारों मुख्य मार्गों पर गांव के बाहर भगोरिया को दृष्टिगत रखते हुए पार्किंग स्थल का चयन किया गया वहीं ग्राम में नवनिर्मित बस स्टैंड पर बसों की आवाजाही सुगम बनाने की व्यवस्था भी की गई । इस अवसर पर ग्राम पंचायत बोरी के सरपंच बंशीलाल बारिया, उप सरपंच बंसीलाल राठौर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय गांधी, भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम राठौर, संतोष द्विवेदी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फुलचंद जैन, सुमेर सिंह जगत सिंह डाबर, कैरम चौहान, मनोज राठौर, महेंद्र गांधी, चंद्रभान गांधी, राजेंद्र पंचोली आदि कई ग्रामवासी उपस्थित थे। ) Post navigation दिन दहाड़े सूने मकान का दरवाजा तोडक़र लाखों के गहनो पर किया हाथ साफ प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा का धिक्कार आंदोलन 9 मार्च को